Monday , April 27 2026

पूर्वी यूपी में 4.40 करोड़ ग्राहकों के साथ जियो नंबर वन, ब्रॉडबैंड में भी कायम दबदबा

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। रिलायंस जियो ने मार्च 2026 में लगभग 1.68 लाख नए मोबाइल ग्राहकों को जोड़कर पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपना शीर्ष स्थान और मज़बूत कर लिया है। मार्च में 4.40 करोड़ ग्राहकों के साथ जियो पूरे क्षेत्र में अग्रणी टेलीकॉम सेवा प्रदाता बना हुआ है। होम ब्रॉडबैंड सेगमेंट में भी ‘जियो एयर फाइबर’ एवं ‘जियो फाइबर’ के मज़बूत ग्राहक आधार के साथ जियो पूरे क्षेत्र में नंबर वन ऑपरेटर बना हुआ है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा मार्च 2026 महीने के नवीनतम ग्राहक डेटा रिपोर्ट में यह सारे आंकड़े जारी हुए हैं। पूर्वी यूपी में जियो एयर फाइबर ने 31 मार्च 2026 तक 10.16 लाख ग्राहकों को अपने नेटवर्क से जोड़ा। इस रिपोर्ट के अनुसार मार्च महीने में वायरलेस ब्रॉडबैंड सेगमेंट में जियो एयर फाइबर ने लगभग 33 हज़ार ग्राहक जोड़े, जबकि एयरटेल ने मात्र 17 हज़ार ग्राहक जोड़े। क्षेत्र में कुल वायरलेस ब्रॉडबैंड ग्राहक आधार 12.56 लाख है, जिसमें कि जियो के पास 10.16 लाख ग्राहक हैं।

जियो एयर फाइबर लास्ट- माइल कनेक्टिविटी की चुनौतियों से निपट कर, ऐसी जगहों पर वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवा प्रदान करता है जहाँ पारंपरिक फाइबर-टू-द-होम (एफटीटीएच) की तैनाती मुश्किल होती है।

31 मार्च 2026 तक वायरलाइन ब्रॉडबैंड सेवाओं में भी जियो फाइबर सर्वाधिक ग्राहक आधार, लगभग 7.66 लाख ग्राहकों के दम पर पूर्वी यूपी में राज कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार मार्च महीने में जियो फाइबर ने बाकी ऑपरेटरों के अपेक्षा सबसे अधिक- लगभग 4 हज़ार ग्राहक जोड़े। क्षेत्र में वायरलाइन ब्रॉडबैंड सेगमेंट में मार्च 2026 तक कुल 13.70 लाख ग्राहक हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर भी होम ब्रॉडबैंड सेगमेंट में जियो सबसे आगे है। वायरलेस ब्रॉडबैंड सेवाओं में जियो एयर फाइबर ने 31 मार्च 2026 तक देश भर में कुल 1.28 करोड़ ग्राहक जोड़े, जबकि वायरलाइन ब्रॉडबैंड सेवाओं में ‘जियो फाइबर’ के पास सबसे बड़ा, लगभग 1.52 करोड़ का ग्राहक आधार है।