नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कर्नाटक में 7,926 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों की गुणवत्ता और रखरखाव कार्यों की समीक्षा की। यह समीक्षा मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त फीडबैक के आधार पर की गई।यहां आयोजित इस समीक्षा बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा के साथ भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और परियोजना से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में गडकरी ने परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, उच्च गुणवत्ता मानकों के पालन और उन्नत तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राजमार्ग अवसंरचना को टिकाऊ और प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाना आवश्यक है।केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को मानसून से पहले पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा, संरचनात्मक मजबूती और यातायात के निर्बाध संचालन को बनाए रखने के लिए अग्रिम उपाय और मजबूत प्रतिक्रिया तंत्र विकसित किया जाना चाहिए।गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी परियोजनाओं में तय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
Screenshot
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal