Sunday , April 26 2026

लगातार दूसरे महीने वी की बढ़त, मार्च में 1 लाख से ज्यादा नए सब्सक्राइबर जुड़े


लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मार्च 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने में वी के साथ 1,02,899 नए सब्सक्राइबर जुड़े हैं, इससे पहले फरवरी 2026 में भी वी के साथ 21,927 नए सब्सक्राइबर जुड़े थे। लगातार बढ़ते ये आंकड़े इसके सब्सक्राइबर बेस में स्टेबिलिटी का संकेत दे रहे हैं। मार्च के महीने में, कंपनी के साथ 1,92,211 ग्रामीण सब्सक्राइबर जुड़े। 

इस महीने के दौरान 15 सर्कल्स में वी के साथ जुड़ने वाले सब्सक्राइबरों की संख्या इस प्रकार है। असम (14,496), बिहार (57,452), गुजरात (1,01,748), हरियाणा (23,725), हिमाचल प्रदेश (4,112), जम्मू-कश्मीर (7,875), कर्नाटक (1,00,701), केरल (27,082), कोलकाता (4,219), महाराष्ट्र (19,272), मुंबई (14,702), ओडिशा (17,717), पंजाब (17,097), तमिलनाडु (42,455), और यूपी-ईस्ट (47,869)।

 यह विकास वी द्वारा नेटवर्क में किए जा रहे निवेश और बदलती प्रोडक्ट स्टै्रटेजी का परिणाम हैं। कंपनी की खास पेशकश जैसे- नॉनस्टॉप हीरो (अनलिमिटेड 4G डेटा) और सुपर हीरो (हाफ-डे अनलिमिटेड 4जी ) और साथ ही 5जी का लगातार विस्तार-ये सभी उपभोक्ताओं को खूब लुभा रहे हैं। वी ने हाल ही में 90 और शहरों में 5जी विस्तार की घोषणा की है, जिससे मई 2026 तक 5जी कवरेज 133 शहरों तक पहुँच जाएगा। 

साथ ही, कंपनी ने अपनी प्रतिबद्धता के अनुसार 5G सेवाओं का विस्तार भी शुरू कर दिया है। इसी तरह वी ने फरवरी माह में भी 15 सर्कल्स में अपने सब्सक्राइबरां की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की थी, यानि पिछले दो महीनों से बढ़ोतरी के यही रूझान देखने को मिल रही हैं।