Friday , April 17 2026

अक्षय तृतीया पर करें खरीदारी, पाएं खास ऑफर्स

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर फीनिक्स पलासियो शहरवासियों के लिए एक खास और यादगार शॉपिंग अनुभव लेकर आ रहा है। 17 से 19 अप्रैल तक चलने वाले इस उत्सव में ग्राहकों को न सिर्फ शानदार ऑफर्स मिलेंगे, बल्कि सांस्कृतिक माहौल भी देखने को मिलेगा। अक्षय तृतीया 19 अप्रैल के दिन मॉल सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहेगा, ताकि लोग आराम से खरीदारी कर सकें।

फीनिक्स पलासियो में प्रदेश के सबसे बड़े ज्वेलरी क्लस्टर में से एक मौजूद है, जहां एक ही छत के नीचे 10 प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड्स ग्राहकों का स्वागत करते हैं। इनमें तनिष्क, एचएसजे, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स, ओरा, सेंको, मेलोरा, ब्लूस्टोन, कैरटलेन, मिया बाय तनिष्क और स्वारोवस्की शामिल हैं। अक्षय तृतीया के मौके पर यहां खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए खास ऑफर रखा गया है, जिसके तहत 3 लाख रुपये की खरीदारी पर 30 हजार रुपये तक का सुनिश्चित उपहार दिया जाएगा।

इतना ही नहीं 19 अप्रैल को मॉल में शास्त्रीय संगीत की लाइव परफॉर्मेंस भी होंगी, जिनमें सितार, तबला, सारंगी, बांसुरी और मैंडोलिन जैसे वाद्य यंत्रों की सुरमयी धुनें पूरे माहौल को और खास बनाएंगी। यह आयोजन खरीदारी के साथ-साथ एक सांस्कृतिक अनुभव भी देगा। 

इसी के साथ, फीनिक्स पलासियो में पूरे अप्रैल महीने तक स्प्रिंग समर कलेक्शन का भी आकर्षण रहेगा। इस दौरान 10 हजार रुपये की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को आईपीएल मैच का टिकट जीतने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि लखनऊ में होने वाले आईपीएल मैच के दिनों में मॉल का फूड कोर्ट रात 2 बजे तक खुला रहेगा, ताकि लोग मैच के उत्साह के साथ खान-पान का आनंद भी ले सकें।

फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा, “अक्षय तृतीया हमारे लिए सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि ग्राहकों के साथ जुड़ने का एक खास अवसर है। फीनिक्स पलासियो में हमने इस मौके को और यादगार बनाने के लिए बेहतरीन ज्वेलरी ब्रांड्स, आकर्षक ऑफर्स और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का संगम तैयार किया है। हमारा प्रयास है कि हर ग्राहक यहां आए, खरीदारी के साथ एक सुखद अनुभव लेकर जाए और इस शुभ अवसर की खुशियां अपने साथ घर ले जाए।”