Friday , April 17 2026

परिवार संग सेवा में जुटे प्रवासी युवा, जरूरतमंदों को वितरित किया भोजन 


लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। उत्साह फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की एक सराहनीय पहल करते हुए जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम के.के. मिश्रा उनकी पत्नी शशि मिश्रा एवं परिवार के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

इस विशेष अवसर पर श्री मिश्रा के सुपुत्र प्रियंक मिश्रा, (जो अमेरिका से भारत आए हुए हैं) ने स्वयं आगे बढ़कर जरूरतमंदों को भोजन कराने की इच्छा व्यक्त की और पूरे उत्साह के साथ इस सेवा कार्य में भाग लिया। 

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को सम्मानपूर्वक भोजन वितरित किया गया। भोजन प्राप्त कर सभी के चेहरों पर संतोष और खुशी स्पष्ट दिखाई दे रही थी।

उत्साह फाउंडेशन के संस्थापक जीतेश श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि संस्था इस प्रकार के जनसेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं।