Wednesday , April 15 2026

टेटमोसोल ने शुरू किया नया प्रचार अभियान, पंकज त्रिपाठी बने ब्रांड एंबेसडर

मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पीरामल कंज्यूमर हेल्थकेयर के प्रमुख ब्रांड टेटमोसोल ने जाने-माने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की। साथ ही एक नया मल्टीमीडिया प्रचार अभियान भी लॉन्च किया। इस पहल के ज़रिये, ब्रांड को त्वचा संक्रमण (स्किन इन्फेक्शन) के लिए विशिष्ट समाधान के तौर पर पुनर्स्थापित किया गया है।

यह अभियान गहरी उपभोक्ता अंतर्दृष्टि पर आधारित है और वह यह है कि लाखों भारतीय, खास तौर पर वे जो अधिकतर घर से बाहर रहते हैं। अक्सर गर्मी, पसीने और स्वच्छता से जुड़ी चुनौतियों से जूझते हैं। इससे अक्सर त्वचा संक्रमित होती है। यह सिर्फ शारीरिक परेशानी तक ही सीमित नहीं रहती, बल्कि इससे आत्मविश्वास और रोज़मर्रा की उत्पादकता भी प्रभावित होती है।

यह उपभोक्ता व्यवहार के लिहाज़ से बड़ी कमी को भी सामने लाता है। त्वचा संबंधी परेशानी होने पर घरेलू उपचार और सामान्य साबुन से कुछ समय के लिए राहत तो मिलती है लेकिन वे अक्सर संक्रमण से राहत दिलाने में नाकाम रहते हैं। स्किन इन्फेक्शन का एक्सपर्ट सॉल्यूशन के तौर पर अपनी स्थिति को और मज़बूती प्रदान करते हुए, टेटमोसोल खुद को ऐसे लगातार होने वाले त्वचा संक्रमण के लिहाज़ से विश्वसनीय और असरदार समाधान के रूप में प्रस्तुत करता है।

इस रणनीतिक बदलाव के तहत, टेटमोसोल ने अपने पोर्टफोलियो के विस्तार की भी घोषणा की है, जिसके तहत पूरे भारत में टेटमोसोल प्रिकली हीट पाउडर लॉन्च किया गया है। साथ ही, ब्रांड ने गर्मियों से जुड़े त्वचा स्वास्थ्य और स्वच्छता (हाइजीन) की अन्य श्रेणियों में भी प्रवेश कर लिया है। उम्मीद है कि इस पहल से ऑफलाइन रिटेल, ई-कॉमर्स और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ब्रांड की ओम्नीचैनल उपस्थिति और सुदृढ़ होगी। साथ ही, सुपरमार्केट और मॉडर्न ट्रेड जैसे गैर-केमिस्ट चैनलों तक भी इसकी पहुंच सुनिश्चित होगी, जिससे इसकी पहुंच और उपलब्धता में और अधिक विस्तार होगा।

पीरामल कंज्यूमर हेल्थकेयर के मुख्य कार्यकारी साई पोनुगोटी ने इस घोषणा पर अपनी टिप्पणी में कहा, त्वचा संक्रमण को ठीक करने में अपनी असरदार क्षमता के मद्देनज़र, ग्राहकों ने टेटमोसोल पर लंबे समय से भरोसा किया है। अपने नए प्रचार अभियान और स्किन इन्फेक्शन का एक्सपर्ट सॉल्यूशन की नई पोज़िशनिंग के साथ, हम लगातार होने वाले त्वचा संक्रमण को ठीक करने पर ध्यान दे रहे हैं, और त्वचा संक्रमण के लिए असरदार समाधान के तौर पर ब्रांड की साख को और मज़बूत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, पंकज त्रिपाठी को अपने साथ जोड़ना हमारे लिए स्वाभाविक कदम है। उनकी प्रमाणिकता, लोगों से जुड़ने की क्षमता तथा विश्वसनीयता हमारे ब्रांड के मूल्यों से पूरी तरह मेल खाती है। इस संदेश को अधिक असरदार तरीके से लोगों तक पहुंचने में हमारी मदद करती है। साथ ही, घमौरियों जैसी मिलती-जुलती श्रेणी में हमारा विस्तार, भारतीय ग्राहकों के लिए त्वचा स्वास्थ्य के क्षेत्र में अधिक व्यापक और भरोसेमंद साथी के तौर पर टेटमोसोल की भूमिका को और मज़बूत करने के हमारे इरादे को दिखाता है।

उन्होंने कहा, हमारा नया प्रचार अभियान, उत्पाद की प्रभावशीलता से परे, त्वचा स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और रोज़मर्रा के कामकाज के बीच के गहरे जुड़ाव को उजागर करता है। साथ ही यह रेखांकित करता है कि यह उत्पाद त्वचा स्वास्थ्य से जुड़ी चिंता को असरदार तरीके से दूर करने और उन चीज़ों पर ध्यान देने में मदद करता है जो उनके लिए सबसे अधिक मायने रखती हैं। यह अभियान भारत को त्वचा संक्रमण से मुक्त जीवन जीने में मदद करने के हमारे मिशन को भी आगे बढ़ाता है।

पंकज त्रिपाठी ने इस जुड़ाव के बारे में कहा, “सबसे असरदार कहानियां रोज़मर्रा की असल ज़िंदगी से ही निकलकर आती हैं। त्वचा संक्रमण ऐसी समस्या है जिसका सामना बहुत से लोग अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में करते हैं। लेकिन लोग, अक्सर, इस पर तब तक ध्यान नहीं देते, जब तक यह उनकी काम करने की क्षमता और आत्मविश्वास पर असर डालना शुरू नहीं कर देता। टेटमोसोल के बारे में मुझे जो बात सबसे अच्छी लगती है, वह है त्वचा संक्रमण से असरदार तरीके से राहत दिलाने का इसका स्पष्ट और समाधान केंद्रित तरीका। मुझे ऐसे ब्रांड के साथ जुड़कर बहुत खुशी हो रही है जो लोगों की रोज़मर्रा की वास्तविक चिंताओं को समझता है, और उन्हें अपनी त्वचा को लेकर अधिक आत्मविश्वास महसूस करने में मदद करता है।

इस प्रचार अभियान और श्रेणी के विस्तार के साथ, टेटमोसोल का लक्ष्य है, ग्राहकों के साथ अपना जुड़ाव बढ़ाना, इस्तेमाल से जुड़े नए मामलों तथा नए माध्यमों तक पहुंच बनाना और त्वचा संक्रमण के समाधान के क्षेत्र में भरोसेमंद विशेषज्ञ के तौर पर अपनी अग्रणी स्थिति को और मज़बूत करना।