Wednesday , April 15 2026

वनप्लस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क, ओप्पो के 600 से अधिक सेंटर बने सपोर्ट हब

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। वन प्लस इंडिया का एक्सटेंडेड आफ्टर-सेल्स सर्विस नेटवर्क पूरे देश में मौजूद ओप्पो इंडिया के 600 से अधिक सर्विस सेंटर्स पर उपलब्ध हो गया है। पूरे भारत में विभिन्न शहरों में स्थित वनप्लस स्मार्टफोन के ग्राहक अब अपने नजदीकी ओप्पो इंडिया सर्विस सेंटर पर जाकर अपने वनप्लस स्मार्टफोन के लिए सर्विस सपोर्ट प्राप्त कर सकेंगे। इससे खासकर मेट्रो शहरों के बाहर रहने वाले यूज़र्स के लिए सर्विस सपोर्ट बढ़ेगी।

आफ्टरसेल्स सर्विस बेहतर बनाने की पिछली घोषणा के बाद वनप्लस के यूज़र्स को इस एक्सटेंडेड सर्विस नेटवर्क द्वारा सपोर्ट ज्यादा सुविधा और आसानी से मिल सकेगी। ओप्पो इंडिया के इन 600 से अधिक सर्विस सेंटर्स पर वनप्लस के प्रशिक्षित तकनीशियन मौजूद होंगे। जो वनप्लस के सर्विस मानकों के अनुरूप निर्धारित समय में सपोर्ट और ओरिज़नल स्पेयर पार्ट उपलब्ध कराएंगे। 

अब यूज़र्स वनप्लस की सर्विस वेबसाईट, https://service.oneplus.com/in/service-center के माध्यम से अपना नजदीकी सर्विस सेंटर देख सकते हैं और अधिकृत सर्विस सेंटर में जाकर सर्विस सपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं।

यह भारत में वनप्लस स्मार्टफोन्स के लिए सर्विस की उपलब्धता बढ़ाने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। अब वनप्लस यूज़र्स पूरे देश में मौजूद अधिकृत सर्विस सेंटर्स के मजबूत नेटवर्क पर जाकर आसानी से सपोर्ट प्राप्त कर सकेंगे।