लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में मंगलवार को कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय के निर्देशन में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान कुलपति ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बाबा साहब को याद करते हुए देश के लिए दिये उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का पूरा जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने जिस तरह विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़ते हुए अपना योगदान दिया वह युवाओं के लिए किसी दर्शन से कम नहीं है।

इस मौके पर एसोसिएट डीन इनोवेशन डॉ अनुज कुमार शर्मा सहायक कुलसचिव रंजीत सिंह, स्टाफ ऑफिसर अमित मलिक, व्यवस्था अधिकारी प्रवीण कुमार, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष रामकुमार पाठक, इन्नोवेशन हब के सीईओ महीप सिंह, प्रिया आर्या, राजीव मिश्रा सहित अन्य शिक्षण अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal