लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय जन उद्योग व्यापार मण्डल, बक्शी का तालाब इकाई का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को उन्नति इंटरप्राइजेज, बक्शी का तालाब में आयोजित किया गया। समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस. डी. सिंह बैसवारा ने पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों के हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना तथा व्यापारिक एकता को मजबूत करना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक/संयोजक सौरभ तिवारी ने कहा कि व्यापार मण्डल सदैव व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा और बेहतर व्यापारिक वातावरण के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए सभी से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विवेक शुक्ला, राष्ट्रीय प्रभारी हनुमत सिंह, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज दीक्षित, उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, विशाल रावत, प्रमोद तिवारी, संगठन मंत्री एस. के. मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य विजय गुप्ता, लखनऊ जिला अध्यक्ष अवधेश विश्वकर्मा सहित प्रदेश की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इन पदाधिकारियों ने ली शपथ
समारोह में सुनील श्रीवास्तव (संरक्षक), धर्मेंद्र मौर्या (अध्यक्ष), जीतू मिश्रा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), संजय कुमार अवस्थी (महामंत्री), अभिषेक तिवारी (उपाध्यक्ष), विनीत पांडे (कोषाध्यक्ष), शिव जी गुप्ता, आनंद सिंह, मंजू यादव, पिंटू गुप्ता, मोहम्मद अहमद (उपाध्यक्ष), विजय कुमार त्रिपाठी (संगठन मंत्री), विकास यादव, अखिलेश सिंह, मनीष सिंह (मंत्री), रचित यादव (संयुक्त मंत्री), महेंद्र मौर्य एवं सुशील तिवारी (कार्यकारिणी सदस्य) सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal