नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव के दौरान कटवा रैली को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनसभा में आई भीड़ को रेखांकित करते हुए राज्य का मिजाज बताया। उन्होंने कहा कि आप भीड़ को देखकर इस राज्य का मिजाज समझ सकते हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के पूरबा बर्धमान जिले के कटवा में जनसभा के दौरान सभा में उमड़ी भीड़ का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। इस वीडियो में उन्होंने सभा से पहले का दृश्य दिखाया। वीडियो रिकॉर्ड करते समय उन्होंने कहा कि भाजपा की रैलियों में उमड़ी भीड़ 4 मई के नतीजों की झलक है और पश्चिम बंगाल बदलाव के लिए तैयार है।उन्होंने कहा कि मेरे पीछे आप बंगाल का मिजाज देख सकते हैं। अभी सुबह के 11-11:30 बजे हैं और यह मेरी आज की पहली जनसभा है। हेलीपैड पर ही हजारों लोग मौजूद हैं। यह अद्भुत है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal