Friday , April 10 2026

उत्साह फाउंडेशन : CHC गोसाईगंज में मरीजों व परिजनों को मिला पौष्टिक भोजन

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साकार करते हुए उत्साह फाउंडेशन ने वैकुंठ यात्रा प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), गोसाईगंज में मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फूड पैकेट वितरित किए।

इस सेवा पहल का उद्देश्य अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों तथा उनके साथ आए परिजनों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना और उन्हें भावनात्मक संबल प्रदान करना था। उपस्थित लोगों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम में वैकुंठ यात्रा प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शिरीष तिवारी के नेतृत्व में टीम के सदस्य धीरेन्द्र सिंह, निशांत पांडेय एवं सौम्या गुप्ता ने सक्रिय भागीदारी निभाई और सेवा कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उत्साह फाउंडेशन की निदेशक ऋचा एवं संस्थापक जीतेश श्रीवास्तव ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा के कार्य निरंतर करती रहेगी।