लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर अयोध्या जनपद में चल रहे ग्राम संपर्क अभियान के तहत बाबा बाजार मंडल के ग्राम सभा भवानीपुर स्थित सातों बहिनी मंदिर परिसर में स्वच्छता एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला मंत्री अभिषेक यादव की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें अभिषेक यादव ने स्वयं झाड़ू लगाकर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया। मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई, जिसमें स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है।

इसके बाद जनसंपर्क अभियान के तहत अभिषेक यादव ने ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं और युवाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित एक विचारधारा है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राकेश तिवारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal