RR GROUP : वार्षिकोत्सव प्रज्ञान 2026 में हुई खेल प्रतियोगिताएं

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बख्शी का तालाब स्थित आरआर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में चल रहे वार्षिकोत्सव प्रज्ञान 2026 के दूसरे दिन क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में ईसी वारियर्स बनाम बायोटेक फ़ीयरलेस के बीच मुकाबला हुआ। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बायोटेक फ़ीयरलेस ने निर्धारित 06 ओवर में 4 विकेट खोकर 62 रन बनाए। जवाब में ईसी वारियर्स की टीम निर्धारित 06 ओवर में मात्र 56 रन बनाकर आलआउट हो गई I इस तरह सीएसई चतुर्थ वर्ष ने 6 रनों से जीत हासिल की। बायोटेक फ़ीयरलेस की तरफ से दिलीप कुमार ने 30 रन बनाए व 4 विकेट लिए। दिलीप कुमार को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

फुटबाल प्रतियोगिता में आर० आर० टाइटन विजयी रही। आर० आर० टाइटन की तरफ से कुशाग्र ने 2 गोल करके उत्कर्ष्ट प्रदर्शन किया। कबड्डी ब्वॉयज प्रतियोगिता में अंकित चौधरी (सिविल थर्ड ईयर) की टीम और कबड्डी गर्ल्स प्रतियोगिता में अपर्णा शुक्ला की टीम विजयी रही।ई-गेमिंग प्रतियोगिता के पहले राउंड में मोहम्मद हमज़ा और नैतिक गुप्ता व विजयी, डॉट शूट प्रतियोगिता में दीपक, पीपीटी प्रसेन्टेशन प्रतियोगिता में सबाहत अली (सिविल तृतीय वर्ष) और आदित्य मौर्या (एआईएमएल द्वितीय वर्ष) विजयी रहें।

पोएट्री प्रतियोगिता में निखत आसनी, खो-खो गर्ल्स में सृष्टि सिंह की टीम, कंटेंट राइटिंग प्रतियोगिता में अंशिका, एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता में मेहर व शाम्भवी, लूडो प्रतियोगिता में अंकित मिश्रा, आर्यन मिश्रा, अंकित कुशवाहा व राजवीर और चेस प्रतियोगिता में अम्बुज विजयी रहे।