लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय के निर्देशन में साधना सप्ताह के तहत बुधवार को यूज ऑफ एआई इन वर्कप्लेस विषय पर विशेष ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया। माइक्रोसॉफ्ट टीम के माध्यम से आयोजित इस व्याख्यान की अध्यक्षता कुलसचिव रीना सिंह ने किया।
इस दौरान सादिका कौसर ने ऑफिस में कार्य करने के दौरान एआई के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न एआई टूल्स के जरिये ऑफिस के काम को कम समय में प्रभावी रूप से किया जा सकता है। इस नई तकनीकी का प्रयोग कर कम समय में गुणवत्तापूर्ण उत्पादकता मिलती है। रिपोर्ट, पीपीटी सहित अन्य कार्य बड़े ही आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण है एआई को सही और सटीक निर्देश देना। उचित निर्देश मिलने पर यह सामग्री को काफी आसान बना देती है। इस दौरान राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक सहित फैकल्टी और कर्मचारी जुड़े थे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal