Wednesday , April 8 2026

विज्ञान फाउंडेशन : निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सलाह

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अल्लूनगर डिगुरिया में विज्ञान फाउंडेशन के यूथ इंगेजमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत पीयर लीडर फेलो और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर समुदाय के लोगों को बीमारियों की निशुल्क जांच, उपचार, दवाएं एवं विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श कराना था।

शिविर के दौरान कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पूजा सिंह ने कहा कि आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बहुत से जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने कहाकि विज्ञान फाउंडेशन द्वारा जो स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है इससे समुदाय के लोगो को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम समन्वयक प्रीती मौर्या ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में कुल 86 मरीजों का पंजीकरण किया गया। उनकी विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांचें की गईं और आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। डॉक्टरों ने उपस्थित लोगों को बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी और उन्हें समय-समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया।   

वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चिनहट की तरफ से संचालित जन आरोग्य मंदिर अल्लू नगर डिगुरिया से कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर पूजा सिंह, आशा आरती रावत, रजनी तिवारी के साथ ही FPA INDAI की तरफ से डॉ आयशा (कंसल्टेंट), वर्तिका दुबे (प्रोग्राम ऑफिसर), सुधांशु गुप्ता, पूजा मिश्रा (इंटर्न लखनऊ यूनिवर्सिटी), और विज्ञान फाउंडेशन के फेलो (चांदनी, रोशनी, प्रांशु, शिफा, रोशनी गुप्ता, अश्विन, ज़ुलेखा, फातिमा) ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।