Thursday , April 9 2026

कोच अप IAS : सही रणनीति और मार्गदर्शन का कमाल, UPPCS में 35 स्टूडेंट्स चयनित


व्यक्तिगत मार्गदर्शन और वैज्ञानिक मूल्यांकन प्रणाली बनी सफलता की कुंजी

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में कोच अप आईएएस ने एक बार फिर अपनी गुणवत्ता सिद्ध करते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा) परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम में 35 अभ्यर्थियों के चयन के साथ उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। संस्थान की यह उपलब्धि उसकी मार्गदर्शन आधारित शिक्षण पद्धति, व्यक्तिगत अध्ययन योजना और उत्तर लेखन के वैज्ञानिक मूल्यांकन का परिणाम मानी जा रही है।

रविवार को आयोजित समारोह सफल अभ्यर्थियों और उनके माता पिता को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सफल अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और स्टूडेंट्स को सफलता का गुरुमंत्र भी बताया।

संस्थान की अध्यक्ष डा. गरिमा श्रीवास्तव के नेतृत्व में विकसित विद्यार्थी-केंद्रित शैक्षणिक वातावरण को इस सफलता का प्रमुख आधार बताया जा रहा है। वहीं आशुतोष श्रीवास्तव और मनीष शुक्ला द्वारा प्रदान किया गया व्यक्तिगत एवं सतत मार्गदर्शन अभ्यर्थियों के चयन में निर्णायक साबित हुआ।

व्यक्तिगत मार्गदर्शन बना सफलता का आधार

डा. गरिमा श्रीवास्तव ने बताया कि संस्थान में प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए उसकी क्षमता और आवश्यकता के अनुरूप व्यक्तिगत अध्ययन योजना तैयार की जाती है। इसके साथ ही नियमित उत्तर लेखन अभ्यास और उसका विस्तृत मूल्यांकन विद्यार्थियों को परीक्षा की वास्तविक अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार करता है। विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तरों में स्पष्ट संरचना, उपयुक्त शब्दों का चयन और प्रभावी प्रस्तुति पर दिया गया विशेष ध्यान सफलता की संभावनाओं को मजबूत करता है।

इस उपलब्धि में संस्थान के अनुभवी शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रशांत ओझा, शैलेश शुक्ला, मनीष मोहन श्रीवास्तव ने विषय की गहन समझ विकसित कराने, अध्ययन सामग्री के विस्तार और उत्तर लेखन में प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान किया।

कोच अप आईएएस द्वारा अभ्यर्थियों को प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार—तीनों चरणों की समेकित एवं व्यवस्थित तैयारी कराई जाती है। इसके अलावा, पूर्व वर्षों के प्रश्नपत्रों और परीक्षा की बदलती प्रवृत्तियों के आधार पर रणनीति तैयार की जाती है, जिससे अभ्यर्थियों को प्रतिस्पर्धा में बढ़त मिलती है।

आशुतोष श्रीवास्तव और मनीष शुक्ला ने कहा कि “सफलता केवल अधिक अध्ययन से नहीं, बल्कि सही दिशा में निरंतर प्रयास और उचित मार्गदर्शन से प्राप्त होती है।”

इस उपलब्धि के साथ संस्थान ने यह साबित किया है कि व्यक्तिगत मार्गदर्शन, सुनियोजित रणनीति और सतत मूल्यांकन के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। कोच अप आईएएस भविष्य में भी इसी दृष्टिकोण के साथ अभ्यर्थियों को उच्च गुणवत्ता की तैयारी प्रदान करता रहेगा।