लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। फीनिक्स पलासियो में इस बार ईस्टर का त्योहार बड़े ही मजेदार अंदाज़ में मनाया जा रहा है। 03 से 05 अप्रैल तक चलने वाला ईस्टर सेलिब्रेशन वीक बच्चों और परिवारों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है, जहां खेल-खेल में मज़ा भी है और कुछ नया करने का मौका भी है।
सेंट्रल एट्रियम में रोज़ सुबह 11 बजे से रात 09 बजे तक चलने वाले इस आयोजन में बच्चों के लिए कई दिलचस्प एक्टिविटीज़ रखी गई हैं। ड्रेस द बनी, बनी जार डेकोरेशन और बनी बैग पेंटिंग जैसी गतिविधियां बच्चों को खूब पसंद आएंगी। वहीं टेक्सचर ऑन कैनवास, ज्वेलरी मेकिंग और डूडल इन फ्रेम में वे अपने हाथों से कुछ बना सकेंगे और उसे घर भी ले जा सकेंगे।

इसके अलावा फेस पेंटिंग, नेम सनग्लासेस कस्टमाइजेशन, ईस्टर मैग्नेट्स, बनी मिरर डेकोरेशन और पेन होल्डर पेंटिंग जैसी चीज़ें पूरे माहौल को रंगीन बना देंगी। बच्चे यहां मस्ती के साथ कुछ नया सीखेंगे और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
इस मौके पर फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा, “हम चाहते हैं कि फीनिक्स पलासियो लोगों के लिए सिर्फ खरीदारी की जगह न रहे, बल्कि ऐसा स्थान बने जहां परिवार साथ आएं और अच्छा समय बिताएं। ईस्टर सेलिब्रेशन वीक उसी सोच का हिस्सा है, जहां बच्चों के लिए मज़ा भी है और कुछ नया करने का मौका भी।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal