Sunday , April 5 2026

टेक्नो ग्रुप : ‘अंतरंग 2026’ में झूमेगा कैंपस, दिखेगा युवाओं का जुनून

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। टेक्नो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘अंतरंग 2026’ का आयोजन 5 अप्रैल को किया जाएगा। इस बहुप्रतीक्षित आयोजन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिलेगी, जिससे पूरा परिसर सांस्कृतिक रंगों में सराबोर नजर आएगा।

‘अंतरंग 2026’ के तहत संगीत, नृत्य, नाटक एवं अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों की विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। यह महोत्सव न केवल प्रतिभा और रचनात्मकता को मंच प्रदान करेगा, बल्कि युवाओं की ऊर्जा और उत्साह का भी जीवंत प्रतीक बनेगा।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है, जो आयोजन की गरिमा को और बढ़ाएंगे। वहीं, छात्रों के लिए विशेष आकर्षण के रूप में हाई-एनर्जी डीजे नाइट का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान प्रसिद्ध डीजे रिया अपनी प्रस्तुति से माहौल को संगीतमय और रोमांचक बना देंगी।

आयोजकों के अनुसार, ‘अंतरंग 2026’ छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें अपनी रचनात्मक क्षमताओं को निखारने का बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा।