लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊ के बीचों-बीच ओमेक्स की प्रीमियम रेज़िडेंशियल टाउनशिप तैयार हो रही है। ‘ओमैक्स द वर्ल्ड’ में ‘द रिसार्ट’, जहां सुबहें ताजगी से भरपूर होती हैं और शाम मन को सुकून देने वाली होती हैं। ऐसे शांत और सुरक्षित वातावरण में भला कौन नहीं रहना चाहेगा। इन्हीं सब खूबियों के चलते ओमैक्स की यह टाउनशिप लखनऊ में अपना आशियाना तलाशने वालों का ध्यान खींच रही है। पहले से आबाद क्षेत्र में सफलतापूर्वक विकसित यह टाउनशिप ओमेक्स न्यू हजरतगंज के बेहद नजदीक है। यह स्थान लखनऊ के सबसे स्थापित और भरोसेमंद रिहायशी इलाकों में शामिल है।
‘द रिसार्ट’ में 3 बीएचके और 4 बीएचके अपार्टमेंट्स के साथ प्रीमियम पेंटहाउस विकल्प उपलब्ध हैं। हर फ्लोर पर केवल 2 अपार्टमेंट्स, 3 तरफ खुले घर, बड़ी बालकनी और भरपूर प्राकृतिक रोशनी इस प्रोजेक्ट को लो-डेंसिटी और हाई-प्राइवेसी रेज़िडेंशियल ऑप्शन बनाते हैं। इन सभी के सैंपल फ्लैट्स तैयार कर लिये गए हैं और 27 दिसंबर 2027 से इसका पजेशन देना शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि यह साइट विजिट के लिहाज से पूरी तरह से तैयार है।
ओमेक्स के बिजनेस हेड अंजनी कुमार पाण्डेय अनुसार, ओमेक्स के अनुसार, ‘द रिसार्ट’ उन खरीदारों के लिए एक खास अवसर है, जो लखनऊ के बीचों-बीच एक स्थापित ब्रांड के साथ शांत, सुरक्षित और खुली रिहाइश की तलाश कर रहे हैं। आज के समय में, जब शहर तेजी से सघन हो रहा है, ‘द रिसार्ट’ उन लोगों के लिए है जो मानते हैं कि असली लक्ज़री केवल बड़े घर नहीं, बल्कि सही लोकेशन, खुलापन और सुकून का संतुलन है।
यह टाउनशिप एक्सक्लूसिव क्लब हाउस आधुनिक जीवनशैली की सभी जरूरतों को पूरा करता है, जिसमें जिम, योगा स्पेस, स्पा, स्क्वैश कोर्ट, इंडोर गेम्स, बैंक्वेट हॉल और रूफटॉप कैफ़े शामिल हैं। बच्चों के लिए प्ले एरिया, किड्स पूल, स्केटिंग ट्रैक और सैंड पिट जैसी सुविधाएं परिवारों के लिए इसे और भी आकर्षक बनाती हैं। इसके साथ ही स्विमिंग पूल, एम्फीथिएटर, मल्टीपर्पज़ लॉन और ओपन सिटिंग एरिया ‘द रिसार्ट’ को केवल एक आवासीय प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवनशैली का अनुभव बनाते हैं।
अमर शहीद पथ और गोमती नगर एक्सटेंशन से सीधी कनेक्टिविटी के बावजूद ‘द रिसार्ट’ की सबसे बड़ी पहचान इसके भीतर मौजूद शांत वातावरण और हरियाली है। ऊंचे टावरों के बीच फैला बड़ा सेंट्रल ग्रीन, पानी के एलिमेंट्स, जॉगिंग ट्रैक और खुले स्पेस इसे शहर की भीड़-भाड़ से अलग एक निजी और सुकून भरी रिहाइश बनाते हैं। यह प्रोजेक्ट इस तरह डिजाइन किया गया है कि शहर की सभी सुविधाएं पास रहते हुए भी घर लौटते ही शांति का अनुभव हो।
लोकेशन के लिहाज से ‘द रिसार्ट’ लखनऊ के प्रमुख स्थानों से बेहद करीब है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से लेकर विश्वस्तरीय अस्पताल और मॉल शामिल हैं। इतना ही नहीं इसके नजदीक बना उत्तर प्रदेश पुलिस का मुख्यालय इस लोकेशन को और भी खास और सुरक्षित बनाता है। इसके साथ ही शहर के प्रमुख स्कूल और प्रस्तावित मेट्रो कनेक्टिविटी और सुविधाजनक रिहायशी विकल्पों में शामिल करती है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal