लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बटलर पैलेस स्थित अस्थाई कार्यालय में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण प्रांतीय बैठक संपन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से संगठन की सक्रियता और आगामी प्रदेश चुनावों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान आगरा और चित्रकूट के पदाधिकारियों ने अपने जिलों के सक्रिय सदस्यों की सूची प्रदेश नेतृत्व को सौंपी। साथ ही, दोनों जिलों के प्रतिनिधियों ने पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प दोहराया।
प्रदेश महामंत्री द्विजेन्द्र शर्मा ने प्रदेश चुनाव के लिए जारी प्रक्रिया की समीक्षा की और जिलों में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोस्वामी ने चुनावी बारीकियों को समझाते हुए स्पष्ट किया कि सभी संगठनात्मक औपचारिकताएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण की जानी चाहिए।

बैठक में संरक्षक सुरेन्द्र दुबे, वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र भट्ट, गोलेश स्वामी, विमल पाठक, विधि परामर्शी अशोक शुक्ला, लखनऊ महामंत्री पद्माकर पाण्डेय, संगठन मंत्री अश्वनी जायसवाल समेत अन्य सदस्य गण मौजूद रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal