वाराणसी (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। न्युबर्ग डायग्नोस्टिक्स वाराणसी लैब को मेडिकल परीक्षण हेतु नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरीज (NABL) द्वारा मान्यता प्रदान की गई है। लैब को यह मान्यता ISO 15189:2022 मेडिकल लेबोरेटरी मानक के अंतर्गत मिली है।
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, लंका की बिल्डिंग की दूसरी मंज़िल पर स्थित उच्चीकृत न्युबर्ग डायग्नोस्टिक्स लैब को यह मान्यता डायग्नोस्टिक परीक्षणों में गुणवत्ता, सटीकता और विश्वसनीयता के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत मानकों का पालन करने के लिए दी गई है। यह एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
वाराणसी और आस-पास के इलाकों में मरीज़ों और उनके परिवारों के लिए, इस मान्यता का मतलब, डायग्नोस्टिक रिपोर्ट पर पहले से अधिक विश्वास है। ये रिपोर्ट्स; बीमारी का जल्दी पता लगाने, बीमारी को समझने और बचाव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। NABL मान्यता यह पक्का करता है कि लैब के सभी काम उच्च गुणवत्ता नियमों के स्तर से हो रहे हैं, जिससे डॉक्टरों और मरीज़ों को सही समय पर और उत्तम इलाज के लिए सटीक टेस्ट नतीजों पर भरोसा करने में मदद मिलती है।
न्युबर्ग डायग्नोस्टिक्स वाराणसी लैब का नेतृत्व अनुभवी विशेषज्ञों की कुशल टीम कर रही है, जिसमें लैब डायरेक्टर के रूप में डॉ. हिमानी रस्तोगी (MD Pathology), क्वालिटी मैनेजर और कंसल्टेंट पैथोलॉजिस्ट के रूप में डॉ. तनिमा मंडल (MD Pathology) और माइक्रोबायोलॉजिस्ट के रूप में डॉ. पीयूष हरि (MD Microbiology) शामिल हैं।
इस उपलब्धि पर न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स वाराणसी के CEO आदित्य विक्रम शाह ने कहा कि ISO 15189:2022 मानक के तहत NABL मान्यता प्राप्त करना हमारे वाराणसी लैब के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह मान्यता समाज को सटीक, विश्वसनीय और उच्च गुणवत्ता वाली नैदानिक सेवाएँ प्रदान करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मरीज़ों के लिए, इसका मतलब, अपने टेस्ट के रिपोर्ट्स पर पूरा भरोसा और अपने घर के पास ही विश्व-स्तरीय डायग्नोस्टिक सुविधाओं की आसान पहुँच है। न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स वाराणसी में, हमारा मुख्य ध्यान वाराणसी और आस-पास के लोगों के लिए उत्तम और उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवा को सुलभ बनाने, और बीमारी का जल्दी पता लगाने व समाज को उत्तम स्वास्थ्य लाभ को बढ़ावा देने पर है।
NABL मान्यता लैब की सरकारी स्वास्थ्य पहलों, सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों और क्लिनिकल अनुसंधान में भाग लेने की क्षमता को भी मज़बूत करती है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि नैदानिक सेवाएँ राष्ट्रीय और वैश्विक गुणवत्ता मानकों को पूरा करती हैं।
इस उपलब्धि के साथ, न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स किफायती और उच्च-गुणवत्ता वाली डायग्नोस्टिक सेवाएँ प्रदान करने, स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देने और वाराणसी तथा आस-पास के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य परिणाम सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को लगातार मज़बूत कर रहा है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal