Saturday , October 17 2026

AKTU : एनएसएस कैंप में कैडेट्स ने की सफाई, दिया ये संदेश

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डाॅ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के प्रबंधन एवं फाॅर्मेसी संकाय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से संयुक्त रूप से कुलपति के मार्गदर्शन में ग्राम रैथा एवं दुग्गोर गांव में सात दिवसीय विशेष शिविर में शनिवार को चौथे दिन स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्राम के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई तथा ग्रामीणों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर डीन छात्र कल्याण प्रो. ओ.पी. सिंह, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विनय चतुर्वेदी, कार्यक्रम अधिकारी अंजली सिंह, कार्यक्रम अधिकारी आरजू गुप्ता, उप कार्यक्रम समन्वयक डॉ. गजेंद्र कुमार गुप्ता एवं शुभांश त्रिपाठी की उपस्थिति रही।