शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के विकास पथ पर सोमवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का लोकार्पण किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तैयार हुआ यह अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट राज्य को वैश्विक कनेक्टिविटी प्रदान करते हुए नए उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक बनेगा और 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को गति देगा।एयरपोर्ट की प्रमुख विशेषताएं:प्रारंभिक यात्री क्षमता: लगभग 1.2 करोड़ प्रति वर्ष, भविष्य में 7 करोड़ तक विस्तार संभव।कार्गो क्षमता: प्रारंभिक 2.5 लाख टन, भविष्य में 15 लाख टन तक।मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी: एक्सप्रेसवे, बस, मेट्रो।डिजिटलीकृत सुविधाएं, एमआरओ, लॉजिस्टिक्स हब और वेयरहाउसिंग।नेट जीरो एम्बीशंस और ग्रीन एनर्जी आधारित डिजाइन।आर्थिक प्रभाव:यह एयरपोर्ट प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक के संभावित योगदान के साथ विकास का नया इंजन बनेगा। कार्गो और लॉजिस्टिक्स सुविधाओं के माध्यम से निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश के विभिन्न जिलों को ‘लोकल से ग्लोबल’ बनने का अवसर मिलेगा।इन्फ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी:जेवर एयरपोर्ट को यमुना एक्सप्रेसवे सहित अन्य प्रमुख मार्गों से जोड़ा गया है।शाहजहांपुर को लाभ:प्रस्तावित मल्टी-मॉडल ट्रांजिट हब (मेट्रो, बस, टैक्सी) के माध्यम से जनपद शाहजहांपुर के लिए आवागमन और भी सुगम होगा।प्रमुख उत्पाद (ओडीओपी) को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच मिलेगी।स्थानीय उद्योग, कृषि और सेवा क्षेत्र को नई गति, निवेश और औद्योगिक गतिविधियों में वृद्धि।युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे।बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा।जनपद के उद्यमियों और व्यवसायियों ने जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उत्तर प्रदेश और शाहजहांपुर के लिए एक सौगात बताया। उन्होंने कहा कि इससे कनेक्टिविटी बढ़ेगी और अब दिल्ली के बजाय जेवर एयरपोर्ट से ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानें उपलब्ध होंगी।लॉजिस्टिक लागत कम होगी।फास्ट डिलीवरी और नए व्यापारिक अनुबंध संभव होंगे।वैश्विक व्यापारियों से सीधे संपर्क बनेगा।उद्यम और आयात-निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।व्यवसायियों का कहना है कि वे पहले लखनऊ एयरपोर्ट के माध्यम से अपना एक्सपोर्ट और इंपोर्ट करते थे, अब जेवर एयरपोर्ट के माध्यम से इन कार्यों में लाभ मिलेगा और शाहजहांपुर के लोगों के लिए यह एयरपोर्ट विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।ज़री-जरदोजी व्यवसाय से जुड़े साकिब ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट बनने से व्यापार के नए रास्ते खुलेंगे और व्यवसाय में नए आयाम स्थापित होंगे, जिससे उद्यमियों एवं व्यापारियों को व्यापक लाभ मिलेगा।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में समावेशी, संतुलित और तीव्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परियोजना प्रदेश के हर जनपद को वैश्विक मंच से जोड़ते हुए ‘लोकल से ग्लोबल’ की अवधारणा को साकार करेगी। युवाओं, विद्यार्थियों और स्टार्टअप करने वाले नए उद्यमियों को भी इससे लाभ होगा।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal