लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने गुरुवार को अलीगंज के चौधरी टोला स्थित मुन्नू आटा चक्की के सामने पुरनिया मार्ग का नामकरण “बोकू दादा मार्ग” के रूप में लोकार्पित किया। उल्लेखनीय है कि उनके ही प्रस्ताव पर नगर निगम द्वारा इस मार्ग के नामकरण का प्रस्ताव पारित किया गया था।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं मानव कल्याण समिति तथा श्री बजरंग विजय नाट्य क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सन्त कुमार राय ‘बोकू दादा’ की 106वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अलीगंज स्थित श्री बजरंग विजय नाट्य क्लब प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, साहित्यकारों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विधायक डा. नीरज बोरा ने ‘बोकू दादा’ के स्वतंत्रता संग्राम, सामाजिक सरोकारों एवं सांस्कृतिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम में कीर्ति प्रकाश राठौर, प्रदीप कुमार राय, रमन निगम, अनूप बाजपेई, सुनील प्रजापति, जगदीश सोनी, कमलेश मिश्रा, जयशंकर एवं पवन उपाध्याय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal