लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में विश्व क्षय दिवस के अवसर पर मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। मेदांता अस्पताल की ओर से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने अपने स्वास्थ्य की जांच भी कराई। शिविर में चिकित्सकीय टीम ने रक्तचाप, शुगर, हड्डी की जांच, आंखों की जांच सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किये।

शिविर में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराया। इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों को नियमित जीवनशैली, स्वस्थ एवं पोषक आहार लेने का परामर्श भी दिया। इस मौके पर परीक्षा नियंत्रक प्रो0 दीपक नगरिया, उपकुसचिव डॉ0 आरके सिंह, सहा0 कुलसचिव रंजीत सिंह, सहा0 कुलसचिव सौरभ सिंह, व्यवस्थाधिकारी प्रवीण कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
मेदांता अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ0 माहीम मित्तल ने हेल्थ टॉक में क्षय रोग एवं अन्य बीमारियों से बचाव, सावधानी और उपचार के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सही खान-पान, व्यायाम से बहुत सी बीमारियों से सहज ही बचा जा सकता है। बावजूद इसके यदि किसी को कोई बीमारी हो जाये तो तुरंत चिकित्सकों की परामर्श लेनी चाहिए। इस मौके पर विश्वविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजकीय बाल ग्रह (बालिका) में बच्चियों की प्रतिभा का किया गया सम्मान
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय की धर्मपत्नी सरोज पाण्डेय ने राजकीय बाल ग्रह (बालिका) सिंधी खेड़ा, पारा में बच्चियों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने गृह में बच्चियों के बीच आयोजित, भाषण, पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेता बच्चियों को उपहार देकर सम्मानित किया। साथ ही नवरात्र के अवसर पर उनका पूजन कर प्रसाद ग्रहण कराया। इस मौके पर सहा0 कुलसचिव सुनील पाण्डेय, डॉ0 वर्षा शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal