Tuesday , March 24 2026

रानी लक्ष्मीबाई रेंजर्स इकाई के 5 दिवसीय प्रवेश शिविर का शुभारंभ

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय अलीगंज में संचालित रानी लक्ष्मीबाई रेंजर्स इकाई के पांच दिवसीय प्रवेश शिविर का मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रश्मि बिश्नोई ने किया।

इस अवसर पर प्राचार्य ने रेंजर्स को आशीर्वचन देते हुए उन्हें सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि रेंजर्स आपदा जैसी परिस्थितियों में भी अवसर पैदा कर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. मीनाक्षी शुक्ला ने किया। शिविर में रेंजर्स प्रशिक्षक डॉ. पुष्पा यादव एवं श्रीमती छाया कश्यप ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए आगामी पांच दिनों में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

इस दौरान महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे और छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. भानु प्रताप मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।