लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। “मन लेके आया माता रानी के भवन में…”, “तेरा दरबार हमने सजाया है मां…”, “सजधज कर बैठी मां और मंद मंद मुस्काए…”, “कैसे करूं तेरी पूजा भवानी, कैसे करूं…” जैसे भजनों मां का दरबार गुंजायमान हो उठा।

मौका था बाल निकुंज स्कूल्स एंड कॉलेजेज परिवार द्वारा चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन सोमवार को विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में आयोजित माता की चौकी का।


इस मौके पर बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल, पलटन छावनी एवं बाल निकुंज गर्ल्स अकादमी अलीगंज बच्चों ने भजनों को प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय कर दिया। “ओढ़ चुनरिया लाल मै नाचूं तेरा अंगना में…”, “सर को झुका लो शेरावाली को मना लो…”, “शेरावाली वाली ने मुझको बहुत कुछ दिया…”, “कभी फुर्सत हो तो जगदंबे…”, “आ जाओ मां दिल घबराए…” जैसे भजनों पर भक्त जमकर झूमे।

बाल निकुंज गर्ल्स एकेडमी से कैसियो पर नन्हे बालक शिवांश मिश्रा ने मनमोहक संगत देकर सबका मन मोह लिया। वही वंश शर्मा और रोहित ने ढोलक पर शानदार संगत देकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया।

बच्चों की दो भजन मंडली में शामिल आराधना राजपूत, अनन्या सिंह, पंखुड़ी शर्मा, अनुष्का सिंह, साधना कुमारी, आराध्या, अन्वी, खुशी जायसवाल, वैष्णवी कश्यप, इशिका यादव, कृतिका तिवारी, तेजस्वी मिश्रा, जानवी वर्मा, वैष्णवी रावत, अनन्या कश्यप, अनुप्रिया राज, आराध्या रावत, आकृति तिवारी आदि ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी।

संध्या आरती के पश्चात मंदिर के महंत पं. सूर्यकुमार तिवारी ने दोनों भजन मंडली के बच्चों को 11, 11 सौ रूपये नगद पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा प्रसाद वितरण कर मां का आशीर्वाद अर्पित किया।

इस शुभ अवसर पर दोनों शाखाओं की भजन मंडली के संचालक प्रवीण यादव एवं दीपा जोशी के साथ कॉलेज प्रबंध निदेशक एचएन जायसवाल, कोऑर्डिनेटर सुधीर मिश्रा एवं सभी शाखाओं के प्रधानाचार्य व शिक्षकगण सहित काफी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal