- विकास की नई सौगात संग पहुंचे विधायक डा. नीरज बोरा
- स्थानीय लोगों के बीच भूमिपूजन कर की निर्माण कार्यों की शुरुआत
लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र से विधायक डा. नीरज बोरा ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली निर्माण एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित अनेक विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर जानकीपुरम द्वितीय, लाला लाजपत राय वार्ड, निराला नगर तथा फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड में पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया और क्षेत्रीय विकास के लिए आभार जताया।

विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में व्यापक स्तर पर नव निर्माण कार्य हुए हैं जिनमें लखनऊ उत्तर क्षेत्र को भी विशेष रूप से अभूतपूर्व सौगातें प्राप्त हुई हैं। उन्होंने डबल इंजन सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक ओर जहां अस्पताल का निर्माण, कम्युनिटी सेंटर, लगभग नौ किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण, लाल पुल के समानांतर नए पुल का निर्माण, पीपा पुल के स्थान पर एप्रोच रोड सहित पक्का पुल, ग्रीन कॉरिडोर एवं ओवरब्रिज्स जैसे बड़े कार्य हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गली-मोहल्लों की सड़कों का निर्माण, ओपन जिम की स्थापना एवं पार्कों का सौंदर्यीकरण भी निरंतर किया जा रहा है।

सोमवार को जिन प्रमुख विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया, उनमें जानकीपुरम गार्डन में सतीश कुमार सोनी के मकान से सुभाष चंद्र बरनवाल के मकान तक सड़क एवं नाली निर्माण, लाला लाजपत राय वार्ड के उस्मान एन्क्लेव में आर.सी.सी. नाले एवं नाली कवर का निर्माण, निराला नगर स्थित डॉ. सुशील उपाध्याय के आवास के सामने अशोक सिंघल पार्क में रंगाई-पुताई एवं सौंदर्यीकरण कार्य, फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड में तिरंगा चौराहे से आरती टेंट हाउस तक गहरी नाली निर्माण तथा निर्मला हॉस्पिटल से चौबे डेयरी तक सड़क एवं नाली निर्माण कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं।

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान पार्षद राघवराम तिवारी, पार्षद राजकुमारी मौर्य, पूर्व पार्षद रूपाली गुप्ता, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र मौर्य, मंडल अध्यक्ष रमन निगम, पार्षद प्रतिनिधि सुदर्शन कटियार, भाजपा के नवमनोनीत नगर महामंत्री घनश्याम अग्रवाल व मीडिया प्रभारी अनुराग साहू, सी.के. वर्मा, राकेश सिंह, कृपाशंकर मिश्रा, पंकज तिवारी, अशोक वर्मा, आशुतोष सिंह, राजू सिंह, गुड़िया निगम, प्रमोद चतुर्वेदी, किशोर प्रजापति, संदीप वर्मा, विनोद अवस्थी, डॉ. पूजा उपाध्याय, अमरनाथ अग्रवाल, मनीष गुप्ता, मनीष बरनवाल, अभय गुप्ता, रामकिशोर चौबे सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal