लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पासपोर्ट कार्यालय, लखनऊ में ऑल इंडिया पासपोर्ट स्टाफ एसोसिएशन की लखनऊ यूनिट का द्विवार्षिक चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया।
चुनाव परिणाम के अनुसार राकेश चंद्र पांडेय अध्यक्ष, एस.पी. वर्मा उपाध्यक्ष, कुमार गौरव सचिव, अजीत कुमार सहायक सचिव, आनंद कुमार काउंसलर तथा विक्रांत यादव कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। विशेष बात यह रही कि राकेश चंद्र पांडेय लगातार छठी बार यूनिट अध्यक्ष पद के लिए चुने गए हैं।

चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी संजीव सक्सेना एवं सुधीर तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यों में उत्साह का माहौल देखा गया और सभी ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए संगठन को और सशक्त बनाने की अपेक्षा जताई।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal