अनुराग साहू बने मीडिया प्रभारी
लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने महानगर इकाई की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति कर संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास किया गया है।
घोषित सूची के अनुसार महानगर में कई उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, सह-कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री एवं मीडिया प्रभारी सहित विभिन्न दायित्वों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने अनुभव और सक्रियता को ध्यान में रखते हुए संतुलित टीम तैयार की है।

महानगर उपाध्यक्ष के रूप में योगेंद्र पटेल, सीता नेगी, कुमकुम राजपूत, विनायक पाण्डेय, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, रॉसिंग वाल्मीकि, दीपक कुमार शुक्ला (दीपू) और जी.डी. शुक्ला को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महानगर महामंत्री पद पर धनश्यामदास अग्रवाल, सत्येन्द्र कुमार सिंह और टिंकू सोनकर को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा महानगर मंत्री पद पर आनंद कुमार पाण्डेय, सचिन वैश्य, राजेश चौधरी, सतीश चंद्र मिश्रा, अपूर्व भार्गव, अर्चना साहू, चन्द्र प्रकाश अवस्थी और पंकज सक्सेना को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष के रूप में मनोज के. गुप्ता तथा सह-कोषाध्यक्ष के रूप में दिनेश पाण्डेय को नियुक्त किया गया है।


कार्यालय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए डेनिश सोनकर को कार्यालय मंत्री और शैलेन्द्र राय व मयंक बाजपेयी को सह मंत्री बनाया गया है। वहीं मीडिया विभाग में अनुराग साहू को महानगर मीडिया प्रभारी तथा संकल्प मिश्रा, उमेश तिवारी और रामसेवक द्विवेदी को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
सोशल मीडिया और आईटी विभाग को भी विशेष महत्व देते हुए संबंधित पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिससे संगठन की डिजिटल उपस्थिति और संवाद क्षमता को बढ़ाया जा सके।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal