Wednesday , March 18 2026

हैकिंग द ह्यूमन ब्रेन की महफिल में छाया सुहानी शाह का जादू

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने मंगलवार को मनमोहक शाम का आयोजन किया। इस शाम की शुरुआत फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर के आंतरिक पुरस्कारों के साथ हुई। जिसमें चैप्टर के सदस्यों की भावना, लगन और उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। 

इसमें मुख्य रूप से बेस्ट हेल्थ कमिटी अंबिका गुप्ता, प्रीति झुनझुनवाला और डॉ. अर्पिता आनंद को, बेस्ट सोशल इम्पैक्ट अवॉर्ड निवेदिता सिंह को, बेस्ट रूरल कम्युनिटी को मज़बूत बनाने के लिए श्रुति शांडिल्य को, फ्लो फ्लैगशिप इवेंट अवॉर्ड आरुषि टंडन, शमा गुप्ता और मिताली ओसवाल को, फ्लो एक्सपीरिएंशियल लीडरशिप अवॉर्ड स्मृति गर्ग को, बेस्ट इवेंट चेयर अवॉर्ड अदिति जग्गी रस्तोगी और रिया पंजाबी को, बेस्ट एमएसएमई आनंदी अग्रवाल, स्निग्धा लाठ अग्रवाल, बेस्ट स्टार्टअप सेल ज्योति दीवान, प्रियंका टंडन को मुख्य अतिथि फिक्की फ्लो की राष्ट्रीय इलेक्ट प्रेसिडेंट पूजा गर्ग द्वारा दिया गया।

इस अवसर पर फ्लो लखनऊ चैप्टर की पूर्व चेयरपर्सन ज्योत्सना हबीबुल्ला, आरुषि टंडन, स्वाति वर्मा, विभा अग्रवाल को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। लेखिका और माइंड रीडर सुहानी शाह ने “Hacking the Human Brain” शीर्षक वाले एक दिलचस्प सत्र में हिस्सा लिया।

रहस्य और मनोविज्ञान के मेल से सुहानी शाह ने अपने हैरतअंगेज़ प्रदर्शनों और इंसानी व्यवहार, सोच और दिमाग की छिपी क्षमताओं के बारे में अपनी गहरी समझ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक बाल-प्रतिभा से लेकर भारत की सबसे मशहूर मेंटलिस्ट बनने तक का उनका सफ़र, इस जादुई अनुभव में और भी गहराई और प्रेरणा लेकर आया।