उत्साह फाउंडेशन : सीएचसी गोसाईगंज में मरीजों और तीमारदारों को फूड पैकेट वितरण

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए उत्साह फाउंडेशन ने वैकुंठ यात्रा प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), गोसाईगंज में मरीजों और उनके परिजनों के लिए फूड पैकेट वितरित किए।

इस सेवा कार्य का उद्देश्य अस्पताल में उपचाररत मरीजों एवं उनके साथ आए परिजनों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना और उन्हें भावनात्मक सहयोग देना था। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम में वैकुंठ यात्रा प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शिरीष तिवारी के मार्गदर्शन में टीम के सदस्य धीरेन्द्र सिंह, निशांत पांडेय एवं सौम्या गुप्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर अनु गुप्ता, पुष्पा ठाकुर एवं विष्णु भी शामिल रहे। सभी ने सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

उत्साह फाउंडेशन की निदेशक ऋचा एवं संस्थापक जीतेश श्रीवास्तव ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था आगे भी इसी प्रकार समाज सेवा के कार्य निरंतर करती रहेगी। अंत में सभी ने मिलकर जरूरतमंदों की सेवा के इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।