लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मासिक शिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री शिव पार्वती बर्फानी सेवा संस्थान, लखनऊ के तत्वावधान में 17 मार्च को भव्य पंचवेदी रुद्राभिषेक, शिव भजन संध्या एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या सांय 6 बजे से नहर रोड, जानकीपुरम विस्तार स्थित महानंदा रिसॉर्ट में आयोजित होगा। जिसके पूर्व भव्य पंचवेदी रुद्राभिषेक किया जाएगा।
संस्थान के अध्यक्ष अरुणेन्द्र कुमार मौर्य ने बताया कि भजन संध्या में शिव भजनों की प्रस्तुतियों के साथ भगवान शिव की भव्य झांकियां भी सजाई जाएंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए संस्थान के पदाधिकारी और सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal