लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। स्वास्थ्य सेवाओं को सरल एवं सुगम तरीके से जन-जन तक पहुँचाने के अभियान मे जुटे बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में फैजुल्लागंज के दुर्गापुरी कालोनी स्थित नया दाउदनगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और शारीरिक जांच की गयी। साथ ही निःशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए 77 लोगों को इस योजना का लाभ मिला।

शिविर में 207 लोगों ने अपनी जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। चिकित्सा लाभ प्राप्त लाभार्थियों में विनीता द्विवेदी को बीपी/शुगर के साथ साथ आंखों की समस्या में उचित परामर्श एवं पास की नजर का चश्मा भी दिया गया, अर्पिता को ब्लड शुगर की जांच, दवा और नजर का चश्मा दिया गया।
किरण द्विवेदी, हाशिम अली, रेखा शर्मा, रागनी शर्मा, सरिता, संजय चतुर्वेदी, शांति देवी, शोभा ठाकुर, जीवन लाल शर्मा, नीलम शर्मा, श्याम लाल समेत कई अन्य लाभार्थियों को भी नजर का चश्मा मुफ्त वितरित किया गया। मेडिकल टीम ने मौसमी बीमारियों से बचाव और बेहतर जीवनशैली के लिए लोगों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal