Tuesday , March 10 2026

ऑल इंडिया BOB ऑफिसर्स एसोसिएशन : महिलाओं के सशक्तिकरण पर की चर्चा

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। गोमती नगर स्थित होटल ग्रैंड जेबीआर में ऑल इंडिया बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिसर्स एसोसिएशन, लखनऊ जोन द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में अपोलो हॉस्पिटल की असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. नेहा नेगी, आरटीओ अयोध्या मंडल रितु सिंह, बैंक ऑफ बड़ौदा की डीजीएम निधि कुमारी, पार्षद सौरभ सिंह ‘मोनू’, एसोसिएशन के जोनल सेक्रेटरी संदीप सिंह, विकास सिंह, सुप्रिया गुप्ता तथा शुभांगी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महापौर ने महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना की और समाज में उनकी भूमिका को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एसोसिएशन के जोनल सेक्रेटरी संदीप सिंह को बधाई दी गई।