Monday , March 2 2026

नाव में गूंजा मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल का आयोजन किया गया। गोमती तट पर आयोजित इस फागोत्सव में पारम्परिक होली गीतों की प्रस्तुति के साथ उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। नाव में बैठकर सामूहिक फाग गायन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

चौपाल का शुभारंभ अर्चना गुप्ता ने श्रीराम स्तवन से किया। इसके बाद होरी खेलें रघुवीरा अवध मा, मत मारो श्याम पिचकारी, खेलें मसाने में होरी दिगम्बर, फागुन ऐसा सलोना सिपाही, मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री के साथ ही पारम्परिक फाग की प्रस्तुतियां हुईं।

संस्थान की सचिव डॉ. सुधा द्विवेदी ने बताया कि परंपरा के अनुसार संस्थान से जुड़े सदस्य विभिन्न स्थानों पर आयोजित संगीत बैठकों में सहभागिता करेंगे।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष जीतेश श्रीवास्तव, डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. एस.के. गोपाल, इन्दू सारस्वत, अपर्णा सिंह, प्रो.सीमा सरकार, अमिताभ राय, कविता सिंह, मनोरमा मिश्रा, सीमा अग्रवाल, देवेश्वरी पंवार, रीता पाण्डेय, ज्योति किरन रतन, सत्यप्रकाश साहू, अर्पित, गौरव गुप्ता, भूषण अग्रवाल, पप्पू अवस्थी, अनूप शर्मा, अखिलेश शाश्वत, कृष्णा सिंह, सविता त्रिवेदी, जादूगर सुरेश कुमार, अनमोल मौर्य, रमेश सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।