Saturday , February 28 2026

पीएम मित्रा पार्क: तमिलनाडु के विरुधुनगर में औद्योगिक क्रांति, 15,000 नौकरियों का खुलेगा रास्तानई

नई दिल्ली : भारत को वैश्विक टेक्सटाइल हब बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए तमिलनाडु के विरुधुनगर स्थित पीएम मित्रा पार्क के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को 23 निवेशकों को 190.44 एकड़ औद्योगिक भूमि आवंटित की है। इस आवंटन से क्षेत्र में 2,192 करोड़ रुपये के निवेश का मार्ग प्रशस्त होगा और लगभग 15 हजार नए रोजगार सृजित होंगे।वर्तमान में यहां 550 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए, पार्क में सतत प्रसंस्करण के लिए15 एमएलडी जेडएलडी (ज्वाइंट लैंडलाइन) क्षमता उपलब्ध कराई जाएगी।वस्त्र मंत्रालय के अनुसार भूमि आवंटन संबंधी निर्णय वस्त्र मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव की अध्यक्षता में आयोजित पीएम मित्रा पार्क तमिलनाडु लिमिटेड (एसपीवी) के निदेशक मंडल की 9वीं बैठक में लिए गए।विरुधनगर स्थित पीएम मित्रा पार्क, पीएम मित्रा योजना के अंतर्गत स्थापित किए जा रहे 7 मेगा पार्कों में से एक है। इस पार्क का निर्माण 1894 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। पार्क परिसर में और उसके आसपास लगभग 550 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचागत कार्य पहले से ही चल रहे हैं और इस पार्क को दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।बोर्ड ने चल रहे काम को देखा और वादा किया कि तमिलनाडु का पीएम मित्रा पार्क सही नियमों और पारदर्शिता के साथ बनाया जाएगा। इससे भारतीय कपड़ा बाज़ार को मजबूती मिलेगी और उसे दुनिया के बड़े बाज़ारों के काबिल बनाया जा सकेगा।—————