लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अलीगंज में लघु मध्यम एवं उद्यमिता विकास मंत्रालय के तत्वाधान में चल रहे बेकरी एवं कन्फेक्शनरी निर्माण प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन हो गया। छह सप्ताह के इस कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के बेकरी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। ये प्रशिक्षण उन्हें प्रशिक्षका ज्योति द्वारा प्रदान किया गया।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर रश्मि बिश्नोई ने कहा कि आज की छात्राओं को नौकरी लेने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनना है। मंत्रालय के अधिकारी राजन ने भी छात्राओं का आह्वान किया कि वो इसे स्टार्ट अप के रूप में शुरू करें।

कार्यक्रम को प्रोफ़ेसर शिवानी श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल और प्रभावी संचालन डाक्टर हेमलता पांडे ने किया। इस अवसर पर गृहविज्ञान विभाग की रंजना राय सहित सभी प्राध्यापक और छात्रायें मौजूद रहीं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal