Thursday , February 26 2026

रंगोत्सव के दिन भी कर सकेंगे मेट्रो की सैर, लेकिन

होली पर बदला रहेगा मेट्रो का संचालन समय, 2:30 बजे से रात 10:30 बजे तक मिलेगी सेवा

लख़नऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। रंगोत्सव के पावन अवसर पर शहरवासियों के लिए लखनऊ मेट्रो ने अपनी सेवाओं के संचालन समय में बदलाव किया है। आगामी 4 मार्च को होली के मद्देनज़र मेट्रो ट्रेन सेवाएं प्रातः 6 बजे शुरू नहीं होंगी, बल्कि दोपहर 2:30 बजे से संचालित की जाएंगी।

लखनऊ मेट्रो की सेवाएं दोनों टर्मिनल स्टेशनों से सामान्य दिनों की तरह ही चलाई जाएंगी। इनमें सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन और मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन शामिल हैं। यात्रियों को रात 10:30 बजे तक मेट्रो की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने होली के अवसर पर सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की अपील की है। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा और त्योहार के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से संचालन समय में यह अस्थायी बदलाव किया गया है।

मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।