Thursday , February 26 2026

ईंट मारकर भाभी की हत्या, छत से कूदकर भागा आरोपित

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक देवर ने अपनी भाभी की ईंटों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। दो साल पहले ही महिला की शादी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।घटना खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के सांकरोद गांव की है, जहां बुधवार की देर शाम साहिल नाम के एक व्यक्ति ने अपनी भाभी चंचल के सिर में ईट मारकर हत्या कर दी। साहिल अपने तीन भाइयों में दूसरे नम्बर का था, जिसने अपने बड़े भाई नवीन की पत्नी की हत्या की है। घटना के समय नवीन अपनी दुकान पर था। नवीन की शादी 2 वर्ष पहले चंचल के साथ हुई थी जिसको चार माह की बच्ची भी है। गांव निवासी मनोज ने बताया है कि साहिल शराब के नशे में था। किसी बात को लेकर उसका अपनी भाभी से विवाद हो गया। विवाद में शाहिल ने भाभी के सिर में ईंट मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। खेकड़ा कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि देवर ने अपनी भाभी की हत्या की है। जिसको गिरफ्तार कर लिया है। मृतक चंचल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।छत से कूदकर भागा आरोपीभाभी की हत्या के बाद आरोपी साहिल ने मकान की छत से कूदकर भागने का प्रयास किया जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल भर्ती कराया। आरोपित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।