Monday , February 23 2026

AKTU : वित्तीय साक्षरता एवं सुरक्षित निवेशक के प्रति किया जागरूक

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। एकेटीयू के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट विभाग में वित्तीय साक्षरता एवं निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कुलपति प्रो. जे. पी. पांडेय की प्रेरणा से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में प्रदीप कुमार पांडेय ने प्रतिभागियों को वित्तीय योजना, सुरक्षित निवेश, निवेश से जुड़े जोखिम, निवेशकों के अधिकारों एवं धोखाधड़ी से बचाव के विषय में विस्तृत एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की। सत्र को संवादात्मक बनाया गया, जिससे विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम में विभाग के शिक्षक डॉ. विनय चतुर्वेदी, डॉ. गजेंद्र गुप्ता, सैफाली सिंह एवं डॉ. वर्षा शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को प्रारंभिक स्तर से ही वित्तीय रूप से जागरूक बनाना समय की आवश्यकता है।

प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की। यह पहल विद्यार्थियों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।