लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट लखनऊ शाखा के चेयरमैन सीए अश्वनी जायसवाल चुने गए हैं। आईसीएआई की प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा रविवार को कार्यसमिति की बैठक शाखा में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026-27 के कार्यकाल के लिए पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया।
आईसीएआई की ओर से बताया गया कि वाइस चेयरपर्सन के पद पर सीए ऋषभ मिश्रा का चयन किया गया है। जबकि सचिव सीए आशीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष सीए चारू खन्ना व सिकासा की सभापति चुनी गई हैं। साथ ही पूर्व चेयरमैन सीए अनुराग पांडे, सीए प्रियंका गर्ग और सीए अंशुल अग्रवाल सदस्य चुने गए।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal