काबुल/ इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने रविवार तड़के अफगानिस्तान पर हवाई हमला कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है।, उधर, अफगानिस्तान में कहा जा रहा है कि पाकिस्तान ने देश के कई हिस्सों में बेवजह बमबारी कर आम लोगों को निशाना बनाया।पाकिस्तान के दुनिया न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, सूचना मंत्रालय ने शनिवार आधीरात बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में सात आतंकवादी शिविरों और ठिकानों को निशाना बनाया। मंत्रालय के मुताबिक, अफ़गानिस्तान के आतंकी इस्लामाबाद, बाजौर और बन्नू में हुए हमलों में शामिल हैं।इससे पहले, अफगान मीडिया ने कहा कि पक्तिया और नंगरहार प्रांतों में आतंकवादियों के ठिकानों पर धमाके सुने गए। पक्तिया के नंगरहार और मुर्गा बाजार में हुए धमाकों में आतंकवादियों का ढांचा पूरी तरह से तबाह हो गया। पाकिस्तान के युद्धक विमानों ने अलग-अलग इलाकों में हवाई हमले किए। हताहतों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। नंगरहार के खोगयानी, खेल और बेहसूद जिलों में धमाके हुए, जिससे आतंकवादियों के ठिकाने नष्ट हो गए।द अफगानिस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले में एक ही परिवार के 23 सदस्य मलबे में दब गए। इनमें से चार अब तक सुरक्षित बाहर निकल आए हैं। बाकी अभी भी लापता हैं। यह हमला शनिवार आधी रात के आसपास हुआ। पाकिस्तान ने नंगरहार प्रांत के तीन और पक्तिका प्रांत के दो जिलों को निशाना बनाया। हमले के वायरल वीडियो में नंगरहार प्रांत में प्रभावित परिवार का एक सदस्य मलबे में अपने रिश्तेदारों को ढूंढता हुआ दिख रहा है।परिवार के एक सदस्य ने बताया, “हमारे परिवार के 23 सदस्य मलबे में दबे हैं। अब तक हम चार निकल पाए हैं। बाकी अभी भी लापता हैं।” उन्होंने कहा, “हम किसान हैं। हमने पूरे दिन अपने खेतों में काम किया। शाम को अपना रोजा तोड़ा। अपनी चाची से बात की। जब हमला हुआ हम सब सो रहे थे ।”तालिबान ने अभी तक पक्तिका के बरमल, उरगुन जिलों और नंगरहार के बेहसूद, खोगयानी और गनी खेल जिलों की स्थिति पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इस बीच, पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जारी बयान में कहा कि यह हमले पाकिस्तान में हाल ही में हुए आत्मघाती हमलों के जवाब में किए गए।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal