लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल की लखनऊ जिला कार्यकारिणी के नवगठन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को एल्डिको चौराहे स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी (मुन्ना) ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में संगठन के विस्तार एवं मजबूती को ध्यान में रखते हुए लखनऊ जनपद की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें नीरज गुप्ता को पुनः जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। वहीं यादवेंद्र प्रताप सिंह (गब्बर) को जिला वरिष्ठ महामंत्री, आशुतोष खरे को जिला महासचिव, पंकज गुप्ता (गप्पू) को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा अनुराग सिंह को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष पद पर सर्वेश राजपूत (राजा), अमन कुमार एवं शेर बहादुर थापा को मनोनीत किया गया, जबकि अश्वनी कुमार को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने नव-नियुक्त सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारी वर्ग, किसानों तथा उद्योग से जुड़े लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनके हितों की रक्षा करना है। उन्होंने अपेक्षा जताई कि नई टीम संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाएगी।
बैठक में बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा व्यापारी हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal