Monday , February 16 2026

गुजरात के 33 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, जांच शुरू

अहमदाबाद : गुजरात के कुल 33 स्कूलों को 16 फरवरी सोमवार की सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी भरा मेल वडोदरा के 18 और अहमदाबाद के 15 स्कूलों को भेजा गया है।इस ईमेल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं, जिसमें “गुजरात खालिस्तान बनेगा” और “हिंदुस्तान के टुकड़े होंगे” जैसी धमकी दी गई है। यह धमकी मिलने के बाद सभी स्कूलों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अभिभावकों में भी चिंता फैल गई। इस पर तुरंत ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमों को मौके पर भेजा गया। एहतियात के तौर पर स्कूलों को खाली कराकर छात्रों को सुरक्षित घर भेजने की व्यवस्था की गई। स्कूल परिसरों और वाहनों की गहन जांच की जा रही है। वडोदरा के उर्मि स्कूल की हॉस्टल को भी सुरक्षा कारणों से खाली कराया गया।वडोदरा जिला शिक्षा अधिकारी महेश पांडे ने बताया कि शहर और जिले के करीब 18 स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिलने की जानकारी मिली है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है और सभी बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने अभिभावकों और स्कूल प्रशासन से अपील की कि वे घबराएं नहीं और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।वडोदरा पुलिस कमिश्नर नरसिम्हा कोमार ने बताया कि शिक्षकों और छात्रों को सुरक्षित घर भेज दिया गया है। अब तक 9 स्थानों पर जांच पूरी हो चुकी है, जबकि अन्य स्थानों पर जांच जारी है। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर ईमेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।वडोदरा के इन स्कूलों को धमकी मिली है,उर्मि स्कूल, समासावलीआत्मीय विद्यालय, अवधूत फाटक, मांजलपुरडी.आर. अमीन स्कूल, वासणा रोडनालंदा इंटरनेशनल स्कूल, सेवासीजेनिथ स्कूल, प्रतापनगरऑब्सेलियम स्कूल, मकरपुराडॉन बॉस्को स्कूल, मकरपुराबिल्ला बॉन्ग स्कूल, वडसरजीवन साधना स्कूलजीपीएस (गुजरात पब्लिक स्कूल), वाघोडियाब्राइट डे स्कूलशानेन स्कूल, खोडियारनगरनवयुग स्कूलबरौडा हाई स्कूलएडब्ल्यूएस (एवेलॉन वर्ल्ड स्कूल), डभोई