नई दिल्ली : देशभर में रविवार को भगवान भोलेनाथ की आराधना और उपासना का पावन पर्व महाशिवरात्रि श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने भी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और सुख-समृद्धि की कामना की।पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने अपने संदेश में शिव स्तुति की पंक्तियां साझा कीं—”करचरण कृतं वाक्कायजं कर्मजं वा।श्रवणनयनजं वा मानसं वापराधम्॥विहितमविहितं वा सर्वमेतत् क्षमस्व।जय जय करुणाब्धे श्रीमहादेव शम्भो॥”इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का संचार हो। महादेव आपके सभी कष्टों का निवारण करें और आपको धर्म, साहस एवं सफलता के मार्ग पर अग्रसर रखें। ॐ नमः शिवाय। हर हर महादेव।पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने अपने संदेश में लिखा, “शिव ही सत्य हैं, शिव ही सुंदर हैं, शिव ही अनंत हैं। हम सभी के जीवन में शिव जैसी स्थिरता, गंगा जैसी पवित्रता और नंदी जैसी निष्ठा आए। आपको सपरिवार महाशिवरात्रि की अनंत मंगलकामनाएं।”भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर लिखा, हर हर महादेव। इस महा शिवरात्रि पर सभी को शांति और शक्ति की कामना।वहीं, पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने लिखा, “महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। महादेव सभी को शक्ति और शांति प्रदान करें। हर हर महादेव।”—————
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal