लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। शालीमार कॉर्प लिमिटेड को जनवरी 2026 से जनवरी 2027 की अवधि के लिए प्रतिष्ठित “ग्रेट प्लेस टू वर्क” सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि कंपनी के उस वर्क कल्चर की पहचान है, जिसे भरोसे, ईमानदारी, एक दूसरे के सहयोग और विकास से जुड़े भविष्य की सोच के साथ लगातार मजबूत किया गया है।
यह सर्टिफिकेट शालीमार कॉर्प की टीमों के सामूहिक प्रयास और उस लीडरशिप विज़न को दिखाता है, जिसमें लोगों को प्राथमिकता दी जाती है। यह सर्टिफिकेट भारत में कार्य करने की श्रेष्ठ जगहों को विभिन्न कसौटियों पर परखने के बाद “ग्रेट प्लेस टू वर्क” इंडिया की ओर से दिया जाता है।

कंपनी का मानना है कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसकी टीम होती है और इसी सोच के साथ एक ऐसा वर्क एनवायरनमेंट तैयार किया गया है। जहां हर कर्मचारी खुद को सुरक्षित, सम्मानित और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित महसूस करता है।
देश के अलग-अलग शहरों में यादगार परियोजनाओं और सशक्त समुदायों के निर्माण के साथ-साथ शालीमार कॉर्प एक सकारात्मक और सहयोगी कार्यस्थल बनाने पर भी समान रूप से ध्यान देता रहा है। यह इस बात प्रमाण है कि कंपनी केवल परियोजनाएं ही नहीं, बल्कि लोगों के भविष्य को भी संवारने में विश्वास रखती है।
“ग्रेट प्लेस टू वर्क” सर्टिफिकेट शालीमार कॉर्प की उस प्रतिबद्धता को और मज़बूती देता है, जिसके तहत एक ऐसा संगठन तैयार किया जा रहा है, जो लंबे समय तक सफलता, विश्वास और मानवीय मूल्यों पर आधारित रहेगा।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal