Tuesday , September 1 2026

बजट जनकल्याण की मजबूत आधारशिला : डॉ. नीरज बोरा


लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। केंद्र एवं राज्य सरकार के बजट को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के पुरनिया स्थित विधायक कार्यालय पर बजट चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने केंद्रीय और प्रदेश सरकार के बजट के प्रमुख प्रावधानों, नई योजनाओं तथा जनकल्याणकारी घोषणाओं की विस्तार से जानकारी दी।

लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि प्रस्तुत बजट जनकल्याण की मजबूत आधारशिला है, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि बजट का विशाल आकार देश की सुदृढ़ अर्थव्यवस्था का प्रतीक है और यह भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में एक ठोस एवं प्रभावी कदम साबित होगा।

विभिन्न वर्गों से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

चौपाल में किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों एवं वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े विषयों पर विशेष चर्चा की गई। उपस्थित लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम संयोजक विवेक सिंह तोमर, घनश्याम अग्रवाल, टिंकू सोनकर, सौरभ वाल्मीकि, चन्द्रशेखर गुप्ता, रमन निगम, पार्षद अनुराग मिश्रा, सी.बी. सिंह, पृथ्वी गुप्ता, राघवराम तिवारी, स्वदेश सिंह, अवधेश त्रिपाठी, मान सिंह यादव के अलावा सुदर्शन कटियार, सौरभ तिवारी, राजकुमार मौर्या, मुसव्विर अली मंशू, राकेश पाण्डेय, अनूप सिंह, सतीश वर्मा, कृपाशंकर मिश्र सहित अन्य उपस्थित रहे।