नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) में कैशलेस उपचार उपलब्ध होगी। मंगलवार को एआईआईए ने जनरल इंश्योरेंस काउंसिल (जीआईसी) के साथ साझा समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।यह एमओयू औपचारिक रूप से प्रो. (वैद्य) पी. के. प्रजापति, निदेशक, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान तथा सेगर संपतकुमार, निदेशक (स्वास्थ्य), जनरल इंश्योरेंस काउंसिल के मध्य संपन्न हुआ।इस अवसर पर आयुष स्वास्थ्य बीमा पर कोर ग्रुप ऑफ एक्सपर्ट्स के अध्यक्ष प्रो. बेजोन कुमार मिश्रा उपस्थिति रहे।कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) महेश व्यास, डीन (पीएच.डी.); प्रो. (डॉ.) आर. के. यादव, डीन (पीजी); डॉ. अलका कपूर, डीएमएस तथा एआईआईए के अन्य वरिष्ठ संकाय सदस्य भी थे।इस मौके पर एआईआईए के निदेशक प्रो. (वैद्य) पी. के. प्रजापति ने कहा,“इस समझौते के हस्ताक्षर के साथ ही एआईआईए जनरल इंश्योरेंस काउंसिल के अंतर्गत आने वाली सभी 32 बीमा कंपनियों के साथ एम्पैनल हो गया है, जिससे रोगियों को कैशलेस उपचार सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।”उन्होंने इस पहल के लिए आयुष मंत्रालय एवं अपनी कार्य टीम का आभार व्यक्त किया तथा विश्वास जताया कि यह कदम व्यापक स्तर पर रोगियों को लाभ पहुंचाएगा।आयुष स्वास्थ्य बीमा पर कोर ग्रुप ऑफ एक्सपर्ट्स के अध्यक्ष प्रो. बेजोन कुमार मिश्रा ने कहा,“यह देश में पहली बार हुआ है कि किसी आयुष संस्थान ने जनरल इंश्योरेंस काउंसिल के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। एआईआईए में कैशलेस उपचार सुविधा की उपलब्धता से रोगियों की पहुँच और वहन-क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, समाज के बड़े वर्ग तक सेवाओं का विस्तार होगा, रोगियों का विश्वास सुदृढ़ होगा तथा संस्थान की विश्वसनीयता और अधिक मजबूत होगी।”प्रो. बेजोन ने कहा कि आयुष उपचारों से संबंधित बीमा प्रश्नों के समाधान के लिए एक समर्पित सहायता प्रणाली की शुरुआत भी की गई है। आयुष मंत्रालय द्वारा शुरू आयुष स्वास्थ्य बीमाहेल्पलाइन नंबर: 1800-11-0008समय: प्रातः 9:30 बजे से सायं 5:00 बजे तक (सभी कार्यदिवसों में)लाभार्थियों को बीमा से संबंधित समस्याओं के समाधान में सहायता करेगी।—————
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal