लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लोक भारती की प्रेरणा से कचरा निस्तारण पात्र एवं स्वच्छता अभियान को लेकर विशाल खण्ड, गोमती नगर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन जयश्री सिंह एवं अनामिका बिष्ट द्वारा अजस्र सृजन फाउंडेशन तथा भारतीय एकता समिति के सहयोग से किया गया।
बैठक में लोक भारती के केन्द्रीय सहसंगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय ने संगठन के प्रमुख आयामों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत सभी प्रतिभागियों के परिचय से हुई। जिसके बाद श्री उपाध्याय ने कचरा निस्तारण पात्र के उपयोग से समाज एवं सरकार के स्वच्छता अभियान में नागरिक सहभागिता की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इससे प्राप्त जैविक खाद के माध्यम से रसोई वाटिका में सब्जी एवं फल उगाकर रासायनिक खाद्य पदार्थों से होने वाली बीमारियों से परिवार को सुरक्षित रखा जा सकता है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवान सिंह रावत, हरपाल सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, जानकी गढ़िया, कमलेश सिंह, वंदना सिंह, मालती सिंह, कमला सिंह, जयवीर सिंह एवं मनोज कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तराखंड महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं भारतीय एकता समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह बिष्ट का विशेष योगदान रहा।

बैठक में लोक भारती से केन्द्रीय कोषाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह, प्रदेश प्रमुख हरेन्द्र सिंह, महानगर संयोजिका प्राची श्रीवास्तव, पूर्वी भाग के सहसंयोजक आशुतोष अवधवाल तथा सक्रिय कार्यकर्ता शरद महरोत्रा की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के अंत में आयोजिका जयश्री सिंह ने अपने आवास एवं छात्रावास में कचरा निस्तारण पात्र स्थापित कराने की इच्छा व्यक्त की, जिसे लोक भारती द्वारा तत्काल पूर्ण किया गया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal